
www.daylifenews.in
मुंबई। भारत की सबसे भरोसेमंद निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने की घोषणा की है। एसबीआई लाइफ 2026 पैरा स्पोर्ट्स सीजन के लिए भारतीय दल का प्रिंसिपल पार्टनर बन गया है। कंपनी आगामी ग्लासगो राष्ट्रमंडल पैरा खेल 2026 और आइची-नागोया (जापान) में होने वाले एशियाई पैरा खेल 2026 में जाने वाले भारतीय पैरालंपिक दल के लिए ऑफिशियल लाइफ इंश्योरेंस पार्टनर होगी। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के चीफ, ब्रांड, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर, रवींद्र शर्मा ने कहा, “2026 के पैरा स्पोर्ट्स सीजन के लिए भारतीय दल के प्रिंसिपल पार्टनर के रूप में पीसीआई के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए, हमें इन शानदार खिलाड़ियों के साथ खड़े होने पर गर्व है।” पद्म भूषण, पद्म श्री, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित तथा भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया ने कहा, “हम पैरालंपिक आंदोलन पर एसबीआई लाइफ के निरंतर विश्वास के लिए उनके आभारी हैं। इससे पहले भी उन्होंने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों के दौरान हमारा साथ दिया था।