आगामी एक नवम्बर को एटा में पुरातन छात्र समागम होगा – ज्ञानेन्द्र रावत

पुस्तक महोत्सव आयोजन बैठक को संबोधित करके समिति के संरक्षक श्री ज्ञानेंद्र रावत प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं वरिष्ठ पत्रकार
31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक पुस्तक महोत्सव का आयोजन होगा – संजीव यादव
www.daylifenews.in
एटा। जिले के ऐतिहासिक 112 बरस पुराने राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में आगामी 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक पुस्तक महोत्सव का आयोजन होगा। इसी दौरान एक नवम्बर को कालेज के विशाल हाल में कालेज के पुरातन छात्रों का समागम समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी गत दिवस कालेज की पुरातन छात्र एवं जीर्णोद्धार तथा विगत 10 वर्षों से अनवरत आयोजित हो रहे स्वर्गीय बृजपाल सिंह यादव ( पी.ई.एस.) की स्मृति में एटा पुस्तक महोत्सव की समिति के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों की श्री ज्ञानेन्द्र रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार पर्यावरणविद श्री ज्ञानेन्द्र रावत एवं अध्यक्ष श्री संजीव यादव ने दी। इस बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री संजीव यादव ने अवगत कराया कि पुस्तक महोत्सव में आने वाले प्रकाशकों के अनुरोध पर पुस्तक महोत्सव इस बार 4 दिन की अपेक्षा 5 दिन तक यानी 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर तक चलेगा।

एटा पुस्तक महोत्सव आयोजन हेतु बैठक में अपने विचार व्यक्त करते अध्यक्ष संजीव कुमार एआरएम
समिति के संरक्षक श्री ज्ञानेन्द्र रावत ने बताया कि 01 नवम्बर को कालेज के ऐतिहासिक हाल में होने वाले पुरातन छात्र समागम समारोह में देश व राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्ट योगदान से राजकीय व करपोरेट जगत में अपनी सेवाओं यथा पुलिस, प्रशासन, सेना, विज्ञान, तकनालाजी, चिकित्सा, खेल , यांत्रिकी, कृषि व औषधि अनुसंधान आदि क्षेत्रों में अपने कालेज व जनपद का नाम रौशन करने वाले पुरातन छात्रों की सहभागिता होगी। हर्ष का विषय है कि फिल्म डिवीजन, भारत सरकार के निदेशक श्री अखिलेश गुरहा, रिटायर्ड ब्रिगेडियर श्री योगेश गुरहा व स्टार्ट अप कोच इंडिया के सी ई ओ श्री सर्वेश गुरहा बंधुओं ने पुरातन छात्र समागम में सहभागिता की सहमति दी है। समारोह में सहभागिता करने की सहमति मिलने का यह सिलसिला अनवरत जारी है। पुस्तक महोत्सव में जहां देश के ख्यातनामा प्रकाशक भाग लेंगे, वहीं समीपस्थ जनपदों सहित जिले के विद्यालयों व महाविद्यालय छात्रों की मौजूदगी पुस्तक महोत्सव को और आकर्षक व गरिमा प्रदान करेगी।

इस दौरान एक नवम्बर को आयोजित छात्र समागम व दो नवम्बर को आयोजित गांधी का सत्याग्रह, सविनय अवज्ञा आंदोलन और पर्यावरण विषयक संगोष्ठी में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व रेमन मैगसैसे पुरस्कार से सम्मानित डा० संदीप पाण्डेय, पद्मश्री से सम्मानित राजा लक्ष्मण सिंह एवं पद्मश्री श्री उमाशंकर पांडेय , गांधीवादी श्री रमेश भाई, जेपी अवार्ड से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता, एस्रो के निदेशक पर्यावरणविद डा० संजय राणा, बल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित श्री रामभरोस मीणा आदि आदि कई जानी-मानी हस्तियों ने अपने आगमन की स्वीकृति दे दी है। श्री रावत ने पुस्तक महोत्सव में दैनंदिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अतिथियों, मंच संचालन, आगंतुकों, श्रोताओं एवं उसकी सुचारू व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के सुझाव दिये गये और उसके दायित्व निर्वहन पर विशेष जोर दिया।

कालेज के जीर्णोद्धार किये हाल के समक्ष खड़े समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं सहयोगी गण।
बैठक में प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता के प्रस्ताव के अनुसार पुस्तक महोत्सव के दौरान जनपद के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के पांच-पांच मेधावी/टापर छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा प्रधानाचार्य श्री मनोज तिवारी के प्रस्ताव कि पुस्तक महोत्सव चूंकि शिक्षा से जुड़ा है, इस कारण इस अवसर पर बेसिक,माध्यमिक और सीबीएसई के 5 – 5 शिक्षकों को सम्मानित किया जाये, इसको बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। शिक्षक श्री शैलेन्द्र गुप्ता ने बैठक में एटा महोत्सव के दौरान सांयकाल को जीर्णोद्धार समिति द्वारा तैयार कराये गये ऐतिहासिक हाल में शिक्षकों से सम्बंधित बैडमिंटन, शतरंज, कैरम आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करने का सुझाव दिया गया।
समारोह के अध्यक्ष ए आर.एम श्री संजीव यादव द्वारा बैठक में जानकारी दी गयी कि समिति के निर्णय के अनुसार इस दौरान जिले के प्रतिभावान उत्कृष्ठ छात्रों व शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किये जाने हेतु उनका चयन इस बाबत गठित समिति करेगी। इन सभी सुझावों पर विचार करते हुए अगस्त माह की नौ तारीख को आयोजित बैठक में संपूर्ण कार्यक्रम का निर्धारण कर पुस्तक महोत्सव के लोगो एवं पुरातन छात्र समागम समारोह के कार्यक्रम को विधिवत घोषित किया जायेगा। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष पूर्व प्रधानाचार्य श्री चंद्र पाल सिंह, महासचिव श्री अनूप द्विवेदी, प्रधानाचार्य श्री सुधीर गुप्ता, श्री विजय मिश्र, श्री मनोज तिवारी एवं डा० राजवीर सिंह ,जिला स्काउट एंड गाइड कमिश्नर, पूर्व प्रधानाचार्य डा० मनोज सक्सैना, फुटबाल संघ के सचिव श्री राजीव यादव , शिक्षक श्री संजय शर्मा, श्री शिव कुमार द्विवेदी, श्री ब्रजेश कुमार, श्री सुशील यादव ‘शैलू’ प्रधान,श्री राजेश मिश्रा, श्री शैलेन्द्र गुप्ता,श्री सतेन्द्र कश्यप, फुटबाल कोच श्री मनोज कुमार एवं श्री सेवाराम आदि की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
प्रस्तुति : सद्दीक अहमद
वरिष्ठ पत्रकार (जयपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *