पीसीसी की ओर से चुनावों की रणनीति तैयार करने का निर्णय

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार आगामी नगर निकायों के चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिये जिला, ब्लॉक, नगर और वार्ड कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित कर चुनावों की रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में जिला एवं वार्ड स्तरीय स्थानीय मुद्दों, भावी चुनाव अभियान और प्रचार-प्रसार के बिन्दुओं पर व्यापक मंथन कर चुनावी रणनीति तैयार की जायेगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि 03 अगस्त, 2026 तक प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी जिला प्रभारी/सहप्रभारी अपने प्रभार वाले जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों की बैठक लेंगे तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त विधानसभा कॉर्डिनेटर अपने से संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों की बैठक लेकर आगामी नगर निकायों के चुनाव हेतु व्यापक चर्चा कर प्रचार-प्रसार की रणनीति बनायेंगे तथा विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्र्रेस कमेटी अविलम्ब प्रेषित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *