उदावाला की बेटी पायल यादव ने NEET 2026 में लहराया परचम

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा/मनोहरपुर (जयपुर)। शाहपुरा तहसील के ग्राम उदावाला की प्रतिभाशाली बेटी पायल यादव ने NEET 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पायल, पूरणमल यादव की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। पायल यादव ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के सदस्यों को दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पायल के NEET में चयन होने की खबर मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि पायल की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि ग्रामीण परिवेश की बेटियां भी अपनी मेहनत और लगन से बड़े मुकाम हासिल कर सकती हैं। पायल यादव की इस उपलब्धि ने न केवल उदावाला गांव, बल्कि पूरे शाहपुरा क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *