अब्दुल लतीफ आरको का स्वागत एवं इंटक के विस्तार पर चर्चा

डे लाइफ ब्यूरो
www.daylifenews.in
जयपुर। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) इंटक द्वारा समाजसेवी अब्दुल लतीफ आरको को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर उनके स्वागत के लिए इंटक के तत्वावधान में संगठनात्मक विस्तार तथा लाभार्थी मजदूरों को इंटक से जोड़ने एवं सदस्य्ता अभियान चलने संबंधी बिंदुओं पर आपसी विचार विमर्श के लिए समारोह आयोजित किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल लतीफ़ आरको का उपस्थित लोगों ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया एवं उन्हें एक कारोबारी होते हुए मजदूर संगठन से जुड़ने पर बधाईयां देते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले वक़्त में मजदूरों की समस्याओं के लिए सरकार से उनका हल एवं मजदूरों को लाभान्वित किया जा सकता है।

इस अवसर पर आरको ने भरोसा दिलाया कि मजदूरों के हक़, अधिकार के लिए हम संघर्ष करेंगे एवं एक लीगल सैल का भी जल्द गठन कर मजदूरों को उनके अधिकार, लाभ दिलाने में मदद करेंगे। इंटक के विस्तार एवं संगठन को मजबूत करने के लिए राजस्थान में जल्द ही नई नियुक्तियां दी जाएगी इस पर भी विचार विमर्श किया गया।

इस अवसर पर हाजी हारून गयावी ने मजदूरों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले ताकि उनका जीवन स्तर सुधारने में मदद मिले इस पर अपने जज्बाती भाषण में कहा हम बच्चों की शिक्षा को दमदार एवं बच्चों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं जिसमें हमने अभी करीब 300 युवाओं को डॉक्टर एवं मेडिकल लाइन में आगे बढ़ाया है और यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर हाजी हारून, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंजूर आलम, पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान, फारुख समोदिया, हनीफ भाई मंसूरी, यासीन भाई, जब्बार भाई, नूरुद्दीन कुरैशी, मंजू जागा, सूरजमल सैन, शकील साहब, समाजसेविका श्रीमती शमसाद अली, मोजीराम, ओम प्रकाश सुथार, गोपाल सिंह, सिराज खान, रमेश कुमार, भवानी, मुकेश मित्तल सहित अनेक लोगों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *