
जागरूकता अभियान में निभाई सक्रिय भागीदारी
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे के खोजावाला वार्ड नं 1 में कुंवर दिगराज सिंह शाहपुरा के निर्देशन में उनकी टीम ने महिला सम्मान, सुरक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित महिला सुरक्षा संकल्प एवं जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान टीम के सदस्यों ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश देते हुए समाज में सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान टीम के सदस्यों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के माध्यम से आमजन को महिला सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर टीम ने महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और समान अधिकार सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प भी दोहराया।