रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड ने पहली तिमाही में स्थिर प्रदर्शन दर्ज किया

www.daylifenews.in
मुंबई। रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड ने 30 जून, 2026 को समाप्त तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की। रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में लगातार मजबूत प्रदर्शन जारी रखते हुए ₹1,560 करोड़ की कुल आय दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही के ₹1,475 करोड़ की तुलना में लगभग 6% अधिक है। यह वृद्धि मुख्य रूप से घरेलू कारोबार में प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग और गारमेंटिंग व्यवसाय में उत्पादन एवं बिक्री की मजबूत वापसी के कारण हुई। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA ₹135 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 11% की वृद्धि दर्शाता है। इस दौरान EBITDA मार्जिन 8.6% रहा। रेमंड लाइफस्टाइल लिमिटेड के होलटाइम डायरेक्टर और सीईओ, सत्यकी घोष ने कहा, “हमारे गारमेंटिंग कारोबार ने 50% से अधिक की शानदार वृद्धि दर्ज की है, जो अमेरिका–भारत टैरिफ में युक्तिसंगत बदलाव तथा EU के साथ प्रस्तावित FTA जैसे वैश्विक व्यापारिक अवसरों का स्पष्ट लाभ दर्शाती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *