
www.daylifenews.in
दिल्ली। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से अपनी सेवाएँ शुरू कीं। एयरलाईन ने दिल्ली के लिए रोज़ाना दो और मुंबई के लिए रोज़ाना एक उड़ान शुरू की है, जिससे मध्य प्रदेश की राजधानी के साथ कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। दिल्ली के लिए पहली उड़ान राजा भोज एयरपोर्ट से 12:45 बजे रवाना हुई और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14:15 बजे पहुँची। इसी तरह मुंबई के लिए पहली उड़ान भोपाल से 13:40 बजे रवाना होकर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15:25 बजे उतरी। हाल ही में एअर इंडिया एक्सप्रेस ने इंदौर और अबू धाबी के बीच सीधी उड़ानें शुरू करके मध्य प्रदेश की इंटरनेशनल कनेक्टिविटी को मज़बूत किया है। भोपाल से सेवाएँ शुरू होने के बाद, अब यह एयरलाइन भोपाल, ग्वालियर और इंदौर से हर सप्ताह लगभग 55 उड़ानें संचालित करती है।