
www.daylifenews.in
निम्बाहेड़ा। भारत के फुल-स्पेक्ट्रम इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल ब्रांड मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक (ईएम एंड एचसीवी डिवीजन) और वंडर सीमेंट ने करीब 250 हैवी-ड्यूटी इलेक्ट्रिक ट्रकों, राइनो 5538 ईवी 4×2 टीटी, की तैनाती का ऐलान किया। यह भारतीय उद्योग जगत में इलेक्ट्रिक ट्रकों के सबसे बड़े ऑर्डर्स में से एक है और देश के लंबी दूरी के माल ढुलाई सेक्टर के विद्युतीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। ये ट्रक निम्बाहेड़ा–दहेज पोर्ट और निम्बाहेड़ा–टूना पोर्ट रूट पर चलेंगे। यह कॉरिडोर राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से होकर करीब 1,450 किलोमीटर तक फैला है, जिससे यह भारत का सबसे लंबा कमर्शियल इलेक्ट्रिक फ्रेट कॉरिडोर बन जाएगा। वंडर सीमेंट के प्रबंध निदेशक किरण पाटिल ने कहा, मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक के साथ मिलकर हम यह साबित कर रहे हैं कि लंबी दूरी की इलेक्ट्रिक माल ढुलाई परिचालन और व्यावसायिक दोनों स्तरों पर पूरी तरह भरोसेमंद है। यह पहल जिम्मेदार विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है तथा भारत को स्वच्छ और कम-कार्बन भविष्य की ओर ले जाने में मदद करेगी। साथ ही, यह सीमेंट उद्योग में सस्टेनेबिलिटी के नए मानक भी स्थापित करेगी।