वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने 2026-27 बैच के स्नातक विद्यार्थियों का किया स्वागत

www.daylifenews.in
सीहोर। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने अपने वर्ष 2026-27 के स्नातक विद्यार्थियों का व्यापक फ्रेशर्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट डॉ. शंकर विश्वनाथन, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुश्री कादंबरी एस. विश्वनाथन तथा ट्रस्टी रमणी बालासुंदरम की गरिमामयी उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ माइक्रोसॉफ्ट सीएसएस के डायरेक्टर अमित चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में तथा आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र एवं प्रख्यात आध्यात्मिक चिंतक स्वामी विज्ञानानंद जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वर्ष 2023 बैच की पूर्व छात्रा सुश्री प्रियंका गिरी ने भी प्रतिष्ठित पूर्व छात्रा के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की। चांसलर, डॉ. जी. विश्वनाथन ने कहा कि, “भविष्य उनका नहीं होगा जो केवल तकनीकी परिवर्तन के साथ कदम मिलाकर चलेंगे, बल्कि उनका होगा जो इन परिवर्तनों की दिशा निर्धारित करेंगे। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में हमने ऐसा शैक्षणिक वातावरण विकसित किया है जो जिज्ञासा, मल्टीडिसिप्लिनरी थिंकिंग, इनोवेशन तथा आजीवन सीखने की भावना को प्रोत्साहित करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *