

होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ने
www.daylifenews.in
जयपुर। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ने नेशनल स्तर के 60 बड़ी कंपनियों के टूर ऑपरेटर्स जो भारत के 11 राज्यों से आमंत्रित किया है। उनको जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़ एवं अब हाडोती सेक्टर के कोटा, बूंदी, बांरा, झालावाड़ में अनसीन पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जा रहा है। इस ग्रुप में देश एवं विदेश के पर्यटकों के लिए टूर प्लान बनाने वाले टूर ऑपरेटर है। जो आने वाले दिनों में इन सभी स्थानों का प्रचार प्रचार कर पर्यटकों को भेजने का काम करेंगे। जिससे हाडोती सहित इन सभी पर्यटक स्थलों में पर्यटकों की संख्या बढ़ाई जा सके. इन सभी पर्यटकों के ट्रांसपोर्टेशन, आवास एवं भोजन की व्यवस्था होटल फेडरेशन आफ राजस्थान द्वारा की गई है। आगामी समय में भी होटल फेडरेशन आफ राजस्थान द्वारा भारत के अन्य स्थानों से टूर ऑपरेटर्स को इनवाइट कर उनको राजस्थान का भ्रमण करवाया जाएगा।
इस भ्रमण का नाम फैब टूर भ्रमण दिया गया है, आगामी समय में बीकानेर संभाग, भरतपुर संभाग एवं शेखावाटी संभाग में भी इन टूर ऑपरेटर्स का भ्रमण करवाया जाएगा।
होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान अध्यक्ष हुसैन खान, सचिव रणविजय सिंह, कोटा संभाग अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी, उदयपुर संभाग अध्यक्ष राकेश चौधरी, जोधपुर संभाग अध्यक्ष पवन मेहता, फेडरेशन से सहसचिव कृष्ण अवतार कार्यकारिणी सदस्य सुभाष शर्मा का विशेष सहयोग रहा। होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान की पूरी टीम ने इस टूर को सफल बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग दिया।