आरको को राजस्थान एवं गुजरात का पदभार मिला

www.daylifenews.in
जयपुर। डॉ हौशिलाप्रसाद शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ- इंटक के आदेशानुसार अब्दुल लतीफ आरको को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के पश्चात राजस्थान एवं गुजरात का कार्यभार सौंपा गया है उक्त प्रदेशों में अब्दुल लतीफ आरको द्वारा समस्त मजदूर संघ को साथ लेकर चलने तथा मजदूरों के हितों की रक्षा करने का मुख्य कार्य रहेगा साथ ही राजस्थान एवं गुजरात में इंटक के विस्तार की भी जिम्मेदारी रहेगी।

अत:अब्दुल लतीफ आरको ने स्पष्ट किया है कि इस जिम्मेदारी को वो पूरी तन्मयता के साथ निभाने को तैयार हैं साथ ही अपील की है कि जो भी मज़दूर संघ इंटक के साथ कार्य करना चाहते हैं वो संपर्क करे, हमें कर्मठ, सेवाभावी संघ की आवश्यकता है।हम अभी टीम बनाने की और अग्रसर हैं और बहुत से पदों की आपूर्ति करना अभी बाक़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *