
www.daylifenews.in
विगत 10 वर्षों से अनवरत रूप से राजकीय इंटर कॉलेज एटा पर आयोजित हो रहे श्री ब्रजपाल सिंह यादव (पीईएस) स्मृति एटा पुस्तक महोत्सव के 11 वें पोस्टर/ लोगो का अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री अंशुमान यादव ,आईपीएस अपर पुलिस महानिदेशक , भोपाल, मध्य प्रदेश द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती किरण यादव अध्यक्ष, अनुभूति सेवा संस्थान एवं मुख्य आगंतुकों में श्री ज्ञान सिंह बघेल एडवोकेट, डॉ. सुधीर गुप्ता प्रधानाचार्य, डॉ. सत्येंद्र सिंह तोमर चिकित्सक, श्री विजय मिश्रा प्रधानाचार्य, श्री कृष्ण गोपाल मिश्रा, श्री देवेंद्र चौधरी ‘बंटी’ ब्लॉक प्रमुख सिकंदराराऊ, श्री अशोक यादव सचिव बीपीएस पब्लिक स्कूल, डॉ. नीतू यादव प्रधानाचार्य श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज हाथरस उपस्थित रहे

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत करते एटा पुस्तक महोत्सव समिति के पदाधिकारी
कार्यक्रम के शुभारंभ में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि को राजीव यादव, अनूप द्विवेदी, डॉ. अनुमित द्विवेदी ,सिद्धार्थ यादव , शैलेंद्र गुप्ता,कबीर यादव द्वारा बुके एवं माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरण यादव को राजकीय इंटर कॉलेज एटा के जीर्णोद्धार कार्य में पूर्व में प्रदत्त सहयोग धनराशि प्रदान किए जाने पर डॉ० नीतू यादव एवं किरण यादव द्वारा लिटिल हार्ट्स एजुकेशन सोसायटी, कानपुर द्वारा प्रदत्त स्मृति चिन्ह एवं सॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री विजय मिश्रा, प्रधानाचार्य श्री रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज द्वारा एटा जैसे पिछड़े जनपद में पुस्तक मेले के माध्यम से शिक्षा के प्रति अलख जलाने हेतु समिति के पदाधिकारियों की सराहना की गई एवं शुभकामनाएं दीं गई।

विशिष्ट अतिथि महोदया को बुके भेंट करती डॉ. नीतू यादव प्रधानाचार्य एवं श्रीमती किरण यादव प्रधानाध्यापिका
देवेंद्र चौधरी ‘बंटी’ ने कहा पुस्तक महोत्सव कार्यक्रम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनपद के विद्यार्थीयों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होता है , उनके द्वारा राजकीय विद्यालय के जीर्णोद्धार संबंध में प्रारंभ पहल हेतु समिति के पदाधिकारियों की प्रशंसा की गयी। श्री अशोक यादव ,सचिव बीपीएस पब्लिक स्कूल ने कहा कि पुस्तक महोत्सव आयोजन जनपद के छात्र-छात्राओं के सामाजिक जीवन परिवर्तन एवं अपने उद्देश्य के प्रति प्रेरक कार्य बताया।

मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक ,भोपाल श्री अंशुमान यादव आईपीएस को “इंसानियत के फरिश्ते” पुस्तक भेंट करते एटा पुस्तक महोत्सव के अध्यक्ष/संयोजक श्री संजीव कुमार एआरएम
डॉ. नीतू यादव प्रधानाचार्य श्री रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज हाथरस द्वारा बताया कि पुस्तक महोत्सव 10 वर्षों में जनपद से निकलकर अन्य बाहरी जनपदों में भी पहचान बना चुका है , अपने विद्यालय की छात्राओं द्वारा लगने वाले खाना खजाना स्टाल के संबंध में बताते हुए अवगत कराया कि विद्यालय की छात्राएं कई वर्षों से एटा पुस्तक महोत्सव में प्रतिभाग कर रही हैं तथा विद्यालय की शिक्षिकायें एवं छात्राएं 11वें एटा पुस्तक महोत्सव में अपने स्टाल एवं कार्यक्रमों में प्रतिभाग हेतु उत्सुक है।

11 वें एटा पुस्तक महोत्सव “लोगो” अनावरण कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्य, शिक्षक, चिकित्सक, शिक्षाविद एवं समाजसेवी
मुख्य अतिथि श्री अंशुमान यादव ,एडीजी ने अपने गुरु एवं मार्गदर्शक रहे श्री बृजपाल सिंह यादव स्मृति में आयोजित होने वाले पुस्तक महोत्सव के 10 वर्षों से अनवरत रूप से आयोजित किए जाने पर जनपद के प्रधानाचार्य , शिक्षकगणों , शिक्षाविद एवं छात्र छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि अनुभूति सेवा संस्थान की अध्यक्ष किरण यादव जी एटा की बेटी एवं बहू है इनके द्वारा कासगंज जनपद के पटियाली क्षेत्र में संचालित सामाजिक कार्यो की भांति ही एटा जनपद में भी निर्धन विधार्थियों को शिक्षा, पाठ्य पुस्तकें, कंप्यूटर ट्रेनिंग एवं निर्धन व्यक्तियों को चिकित्सा सुविधा हेतु सहायता प्रदान की जाएगी।

राजकीय इंटर कॉलेज एटा के प्रांगण में पीपल का पौधा रोपण कर वृक्षारोपण करते मुख्य अतिथि श्री अंशुमान यादव ,आईपीएस अपर पुलिस महानिदेशक,भोपाल एवं श्रीमती किरण यादव, अध्यक्ष अनुभूति सेवा संस्थान
संजीव कुमार एआरएम/ अध्यक्ष ,एटा पुस्तक महोत्सव द्वारा कार्यक्रम के अंत में 11वें एटा पुस्तक महोत्सव में आयोजित होने वाली रंगोली, पोस्टर, मेहंदी ,वाद विवाद, वर्तमान में गांधी ट्रस्टी शिप की प्रासंगिकता, नृत्य कला, प्रतियोगिताओं संबंध में अवगत कराया तथा प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी विजेताओं को शिक्षाप्रद पाठ्य पुस्तकें , प्रशस्ति प्रमाण पत्र, नगद धनराशि पुरस्कार एवं विश्व पुस्तक मेला नई दिल्ली भ्रमण के संबंध में अवगत कराया गया।
उन्होंने बताया कि पुस्तक मेले में अपने पुस्तकों के स्टॉल लगाने वाले प्रकाशको एवं पुस्तक महोत्सव में भ्रमण करने वाले शिक्षाविदों द्वारा पुस्तक महोत्सव के पांच दिवसीय करने के संबंध में दिए गए सुझाव पर समिति द्वारा बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार इस बार एटा पुस्तक महोत्सव 31 अक्टूबर से 1 ,2 ,3 एवं 4 नवंबर तक पांच दिवसीय आयोजित किया जाएगा।

मंचासीन अतिथिगण
विशिष्ट प्रतियोगिताओं के रूप में शिक्षकों हेतु बैडमिंटन, शतरंज, कैरम प्रतियोगिता एवं शिक्षक कवि सम्मेलन का आयोजन प्रतिदिन सांय 6 बजे से 9:00 बजे तक किया जाएगा।
इस बार पुस्तक महोत्सव में प्रतिभाग हेतु में नेशनल बुक ट्रस्ट,राजकमल प्रकाशन, वाणी प्रकाशन ,डायमंड प्रकाशन ,गार्गी प्रकाशन, सस्ता सहित मंडल, गौतम बुक्स दलित साहित्य प्रकाशन, स्टारडम प्रकाशन, स्वराज प्रकाशन ,ज्ञान दीप प्रकाशन ,निखिल प्रकाशन, यूनिवर्सल प्रकाशन, रोहित प्रकाशन ,लिटिल वर्ल्ड प्रकाशन ,राहुल बुक्स प्रकाशन, मोहन प्रकाशन, राज सूर्य प्रकाशन, प्रेम प्रवासी प्रकाशन ,उत्कर्ष प्रकाशन द्वारा सहमति उपलब्ध करा दी गई है
अंत में उपस्थित सभी प्रधानाचार्य, शिक्षकों, चिकित्सकों, समाज सेवी, शिक्षाविदों एवं पुस्तक महोत्सव आयोजन में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद किया गया। संजीव कुमार एआरएम द्वारा मुख्य अतिथि को “इंसानियत के फरिश्ते” पुस्तक भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय शर्मा द्वारा किया गया।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण के अंतर्गत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विद्यालय प्रांगण में पीपल के पौधे का रोपण किया गया

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं अन्य आंगुतकों का आभार व्यक्त करते श्री संजीव कुमार एआरएम अध्यक्ष /संयोजक एटा पुस्तक महोत्सव
11 वें एटा पुस्तक महोत्सव ‘लोगो’ अनावरण के अवसर पर श्री चंद्रपाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, श्री मनोज तिवारी प्रधानाचार्य, श्री नरेंद्र यादव एडीओ पंचायत,श्री राजवीर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य , श्री रणवीर सिंह यादव पूर्व प्रधानाचार्य, सत्येंद्र सिंह प्रधानाचार्य, श्री विशांत कुलश्रेष्ठ जिला क्रीड़ा प्रभारी, सुशील यादव शैलू प्रधान , श्री पद्मेंद्र वार्ष्णेय , शैलेंद्र गुप्ता, दिवाकर गुप्ता,बृजेश कुमार ,आलोक शर्मा, अंकित गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, मदन कुमार यादव, संतोष यादव, शैलेश मिश्रा, राम बहादुर खेल प्रशिक्षक/ शिक्षक गण, गोपाल यादव वरिष्ठ कवि, वीरू वाल्मीकि सभासद, सुमंत यादव , संतोष सोलंकी, राकेश भदोरिया मीडिया प्रभारी, किशोर कुमार, आकाश यादव,राकेश पहलवान,विनोद यादव, सिद्धार्थ यादव ,कबीर यादव सेवाराम कश्यप, सत्येंद्र कश्यप,मनोज कुमार फुटबॉल कोच आदि उपस्थित रहे।
प्रस्तुति : सद्दीक अहमद (वरिष्ठ पत्रकार)