


मनोहरपुर में कांग्रेस ने भरी चुनावी हुंकार
. आरसी चौधरी, गोपाल मीणा व मनीष यादव ने भी कार्यकर्ताओं से किया संवाद
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। स्थानीय विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में मनोहरपुर कस्बे के निजी गार्डन में पंचायतीराज एवम् निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में एआईसीसी सह प्रभारी चिरंजीव राव, पीसीसी महासचिव एवं जिला प्रभारी आर.सी. चौधरी तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल मीणा मौजूद रहे।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुरा ए और बी, विभिन्न नगर कांग्रेस कमेटियों तथा मंडल कार्यकारिणियों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान आगामी पंचायतीराज एवम् निकाय चुनावों को लेकर संगठन की जमीनी स्थिति, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान को लेकर मंथन किया गया।
चिरंजीवी राव ने दिया एकजुटता का संदेश-
एआईसीसी सह प्रभारी चिरंजीवी राव ने कहा कि चुनावी सफलता का रास्ता मजबूत संगठन से होकर जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार कर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करना कांग्रेस की प्राथमिकता होनी चाहिए। चिरंजीव राव ने कहा कि भाजपा पार्टी कैंसर की बीमारी तरह है जिसका इलाज इसी चुनाव में करना है।
मनीष यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया चुनावी टास्क, बोले-एकजुट होकर उतरें, भाजपा का सूपड़ा साफ होगा
स्थानीय विधायक मनीष यादव ने कहा कि आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूत टीम तैयार करने, घर-घर जनसंपर्क बढ़ाने और आमजन तक कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने का आह्वान किया। यादव ने कहा कि चुनाव में संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत निर्णायक भूमिका निभाएगी। विधायक ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता के समर्थन के दम पर आगामी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।
आर.सी. चौधरी बोले—बूथ तक पहुंचे संगठन की सक्रियता
पीसीसी महासचिव एवं जिला प्रभारी आर.सी. चौधरी ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क बनाए रखने और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन ही चुनाव में कांग्रेस को मजबूती देगा।
गोपाल मीणा ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की ताकत-
जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने ब्लॉक, मंडल और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनावी जिम्मेदारी के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुट मेहनत और सक्रियता के बल पर कांग्रेस आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव में मजबूती से मुकाबला करेगी।
पीसीसी सचिव प्रद्युम्न सिंह ने आगामी पंचायतीराज एवं निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरकर कांग्रेस को चुनाव में मजबूती दिलाने का आह्वान किया।
बैठक में बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर चुनावी तैयारियों को गति देने का आह्वान किया।
मीटिंग में ब्लॉक अध्यक्ष नाथु सैनी, मुकेश गुर्जर नगर अध्यक्ष अल्लादिन खान, मुकेश खुड़ानिया, पूर्व प्रधान नंदलाल गोठवाल, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी जाट, पीसीसी सचिव प्रवीण व्यास, NSUI जिला अध्यक्ष निहाल पलसानिया ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान रामगोपाल रावत, राकेश हलकारा, ओमप्रकाश बागड़ी, मुनीर मणियार, रामेश्वर निर्मल, हनुमान, शिम्भू सैनी, कैलाश स्वामी, मण्डल अध्यक्ष गोपाल सेपट, कृष्ण, जगदीश, श्रवण, गजानंद, महेश जितेंद्र शर्मा, समदाराम, कैलाश गुर्जर, रवि मीणा, सत्तार, खेमचंद, शशिकांत, पंकज मिश्रा, मनीष, महावीर सैनी, रामस्वरूप, विजेन्द्र, धर्मपाल, राजेंद्र सारण, असलम कुरैशी, रामावतार गुर्जर, रामेश्वर गोरेठा, इमरान, श्रवण सैनी, शंकर सैनी, विक्की सैनी, धोलाराम, इमरान, मूलचं सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।