
www.daylifenews.in
मुंबई। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (पूर्व में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने कृतज्ञता की ताकत को रेखांकित करते हुए अपना नया डिजिटल कैंपेन लॉन्च किया है। यह कैंपेन कंपनी की नई ब्रांड यात्रा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी ने कहा कि वह ग्राहकों और समुदायों के साथ अधिक गहरे और सार्थक संबंध बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। कैंपेन का केंद्र ‘थैंक यू’ यानी ‘धन्यवाद’ कहने की सरल लेकिन प्रभावशाली भावना है। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस के सीईओ राकेश जैन ने कहा, “वर्षों से कायम भरोसे और विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह कैंपेन इस सरल लेकिन शक्तिशाली विश्वास पर आधारित है कि सार्थक मानवीय रिश्ते संवेदनशीलता, सराहना और सम्मान से बनते हैं।”उन्होंने कहा कि हर दिन अनगिनत लोग हमारी जिंदगी को आसान बनाने में योगदान देते हैं और अक्सर बदले में कुछ पाने की उम्मीद भी नहीं रखते। कृतज्ञता की एक छोटी-सी अभिव्यक्ति उनके प्रयासों को पहचान देने, रिश्तों को मजबूत करने और सकारात्मक प्रभाव पैदा करने में सक्षम है।