
ए एच पठान
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। सावन माह के तृतीय सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शिवालय “बम-बम भोले” और “हर हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठे। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। महिलाओं ने हरे वस्त्र धारण कर व्रत रखा और शिव-पार्वती की पूजा की।
मंदिर समितियों द्वारा भक्तों के लिए प्रसाद और शरबत की व्यवस्था की गई। प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
पंडितों के अनुसार सावन का हर सोमवार भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।