
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। 15 अगस्त 2026 को 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाहपुरा उपखंड कार्यालय में आयोजित समारोह में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड शाहपुरा में कार्यरत सहायक अभियंता कार्यालय के कर्मी दिलीप कुमार कुमावत को विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी एवं शाहपुरा विधायक के द्वारा दिलीप कुमार कुमावत को प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।अधिकारियों ने कहा कि दिलीप कुमार कुमावत ने विभाग में अपनी मेहनत, ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान की हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य से विभाग का नाम रोशन हुआ है। इस तरह के सम्मान से अन्य कर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
सम्मानित होने पर दिलीप कुमार कुमावत ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा है और आगे भी वे पूरी निष्ठा से विभाग एवं आमजन की सेवा करते रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।