

विकास कार्यों के लिए दिए डेढ़ लाख रुपए
सुरेश बागड़ी की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
मण्डावर (दौसा)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम जटवाड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भामाशाह परिवार की ओर से विद्यार्थियों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की गई। भामाशाह रामरतन मीना पुत्र धनसीराम ने स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए इलेक्ट्रिक वाटर कूलर भेंट किया।
इसी दौरान रामरतन मीना के छोटे भाई एवं आईएफएस अधिकारी केसी मीना ने विद्यालय के विकास कार्यों के लिए डेढ़ लाख रुपए का चेक प्रधानाचार्य को सौंपा। विद्यालय प्रशासन ने भामाशाह परिवार के सहयोग के लिए आभार जताया।
प्रधानाचार्य रामकेश मीना ने कहा कि इस सहयोग से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास और विस्तार को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि भामाशाह परिवार इससे पहले भी विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे चुका है। परिवार की ओर से स्कूल में हॉल का निर्माण करवाने के साथ ही कक्षा-कक्षों में विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था भी करवाई गई थी। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य मुकेश बैरवा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।