ऊबर ने ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए इक्सिगो के साथ की साझेदारी

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। ऊबर ने भारत के। प्रमुख एआई-नेटिव ट्रैवल प्लेटफ़ॉर्म इक्सिगो के साथ साझेदारी में ऊबर ऐप पर ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। इस नई सुविधा से राइडर एक ही ऐप में ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं, अपना पीएनआर स्टेटस चैक कर सकते हैं और ऊबर के साथ अपनी फ़र्स्ट और लास्ट-माइल यात्रा को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। ऊबर इंडिया और साउथ एशिया के बिज़नेस डेवलपमेंट डायरेक्टर अर्नब कुमार ने कहा, ‘‘ऊबर ऐप पर ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू होने से, यात्री अब एक ही ऐप के ज़रिए आसानी से ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे, पीएनआर स्टेटस देख सकेंगे और रेलवे स्टेशन तक आसानी से आ-जा सकेंगे।”इक्सिगो के ग्रुप सीईओ आलोक बाजपेयी और ग्रुप को-सीईओ रजनीश कुमार ने कहा, “ऊबर के साथ साझेदारी के द्वारा हम इस अनुभव को रेल यात्रा के दायरे से आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि यात्री अपने घर से लेकर मंज़िल तक की यात्रा की योजना आसानी से बना सकेंगे।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *