‘क्रोमा’ ने ‘घर बनता है क्रोमा से’ अभियान की शुरुआत की

www.daylifenews.in
मुंबई। टाटा समूह के एक ब्रांड और भारत के विश्वसनीय ओम्नी-चैनल इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर, ‘क्रोमा’ ने भारतीय परिवारों के साथ अपने जुड़ाव का जश्न मनाते हुए ‘घर बनता है क्रोमा से’ अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान उन रिश्तों, बातों और यादों को समर्पित है जो एक ‘मकान’ को ‘घर’ में बदल देते हैं। आधुनिक भारतीय घर तेजी से बदल रहे हैं, जहाँ अब इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण कोई विलासिता की चीज़ें नहीं रह गए हैं; बल्कि वे लाइफस्टाइल, आराम और सुविधा को तय करने वाली जरूरी जरूरतें बन चुके हैं। क्रोमा के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अमित अगरवाल ने कहा, “हमारा मिशन ग्राहकों को उनकी ज़रूरतों के हिसाब से सबसे बेहतरीन और जीवन को बेहतर बनाने वाली आधुनिक तकनीक चुनने में मदद करके उनके चेहरों पर खुशी लाना है। ‘घर बनता है क्रोमा से’ अभियान इन्हीं कहानियों और उस खास भूमिका के प्रति हमारा सम्मान है, जो हमें ग्राहकों को आराम, जुड़ाव और खूबसूरत यादों से भरा घर बनाने में मदद करने के लिए मिली है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *