राजस्थान में वेडिंग टूरिज्म सेक्टर प्रमोट के लिए ग्रांडेस्ट सेलिब्रेशन

www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान में वेडिंग टूरिज्म सेक्टर प्रमोट के लिए ग्रांडेस्ट सेलिब्रेशन का आयोजन विवा द्वारा होटल बंबूसा सनराइज रिजॉर्ट दिल्ली रोड पर किया गया है।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र शुरू हुआ। जिसमें अनेक सांस्कृतिक एवं टूरिज्म एक्सपर्ट के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में वेडिंग प्लानर, वेन्यू प्लानर, वेंडर एवं विभिन्न सहयोगी टूरिज्म संगठनो से देश भर से करीब 500 एक्सपर्ट भाग ले रहे हैं। इस आयोजन में बड़ी संख्या में b2b मीटिंग भी आयोजित होगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए विवा (wiva)के डायरेक्टर कमल शर्मा, डॉ कमल एवं हैदर अली की मुख्य भूमिका रही।
आयोजन में इंडिया वेडिंग टूरिज्म के एक्सपर्ट ऋतुराज खन्ना, होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान अध्यक्ष हुसैन खान, सचिव रणविजय सिंह एवं फॉर्म के पैटर्न गुरु अरशद हुसैन के अलावा अनेक टूरिज्म एक्सपर्ट सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *