ईद ए मीलाद उन-नबी पर ज़ाकिर खान सहित अनेक लोगों ने मुबारकबाद दी

www.daylifenews.in
जयपुर। ईद ए मीलाद उन-नबी के अवसर पर शहर काज़ी खालिद उस्मान, पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान, शाहिद खान ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। टोंक रुबात के अमानत अली, अप्पू भाई, राहिल, आदिल, अनस एवं निशात भाई ने भी इस अवसर पर सभी को ईद ए मीलाद उन-नबी की दिली मुबारकबाद दी है।
यह पर्व इस्लाम के मानने वालों के कई वर्गों में एक प्रमुख त्यौहार है। इस शब्द का मूल मौलिद है जिसका मतलब अरबी में “जन्म” है। अरबी भाषा में ‘मौलिद-उन-नबी’ का मतलब हज़रत मुहम्मद का जन्मदिन है। यह त्यौहार 12 रबी अल-अव्वल को मनाया जाता है मीलाद उन नबी संसार का सबसे बड़ा जश्न माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *