
www.daylifenews.in
जयपुर। हजरत ख्वाजा हाजी सूफी अब्दुल मजीद बिस्मिल रह. सीकर वाले के खलीफा ए खाश हजरत सूफी याकूब अली शाह साहब आशिकी बिस्मिल रह. का 28 वा उर्स मुबारक पर खानकाहे आशिकी के सज्जादा नशीन सूफी सरफुद्दीन अली बबलू शाह साहब आशिकी की सदारत में झंडे की रस्म अदा की गई सूफी सरफुद्दीन आशिकी ने बताया उर्स मुबारक की सरपरस्ती खानकाहे बिस्मिल सीकर के सज्जादा नशीन हजरत सूफी मोइनुद्दीन जिलानी शाह साहब बिस्मिल करेंगे उर्स मुबारक नाहरी का नाका कब्रिस्तान जयपुर में 27 अगस्त को बड़ी अकीदत एहतराम के साथ मनाया जाएगा दोपहर 3 बजे चद्दर महफिल क़व्वाली होगी शाम 6 बजे मजारे अकदस पर चद्दर अकीदत के फूल पेश किए जाएंगे शाम 7 बजे लंगर पर नियाज़ होगी आए हुवे जायरीन में लंगर तकसीम किया जाएगा रात 10 बजे हल्का ए जिक्र सलातो सलाम और महफिले कव्वाली होगी कव्वाल पार्टी शहादत अली जयपुर ,हाजी टीमू गुलफाम जयपुर, दीन मोहम्मद जयपुर ओर साजिद हुसैन इकबाल कादरी सीकर सूफियाना कलाम पेश करेंगे सुबह 4 बजे कुल ओर रंग की महफिल होगी हिंदुस्तान के सभी शहरों से मुरीद अकीदतमंद उर्स मुबारक में शिरकत करेंगे प्रोग्राम में सूफी सरफुद्दीन अली आशिकी, सूफी नईमुद्दीन शाह अबुल उलाई, बन्ना भाई, इकराम भाई, चांद भाई कानपुर , टीटू फूल वाला, इरशाद अली आगरा, जमालुद्दीन, मैनुद्दीन, इशाक भाई, शोएब अली, चांद कन्नौज, शकील भाई आदि शामिल थे।