
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे में मंगलवार को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समाज की ओर से जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता (AEN) पुष्पेन्द्र चौधरी का साफा, माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन के सलाहकार अब्दुल हमीद खान ने की। इस दौरान सीताराम कोसिया, गुलाबचंद असवाल, इस्लाम खान, मोहम्मद नदीम खान और मोहम्मद फरमान पठान सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वक्ताओं ने पुष्पेन्द्र चौधरी के कार्य व्यवहार, ईमानदारी और जनसेवा की सराहना करते हुए कहा कि अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान उनका मनोबल बढ़ाता है। AREEF के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीज हबीब कल्लू लोहानी ने कहा कि चौधरी के कार्यकाल में विद्युत व्यवस्था में सुधार हुआ है और वे कर्मचारियों के साथ परिवार की तरह व्यवहार करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की जानकारी कर्मचारी नेता मुकेश नटवाडिया ने दी।