
www.daylifenews.in
मुंबई। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की ‘गुड एंड ग्रीन’ पहल की इनोवेशन शाखा—गोदरेज गुड एंड ग्रीन लैब्स के तहत ज़िन्टियो (Xynteo) के साथ साझेदारी में ‘हैबिटैट मैटर्स’ लॉन्च करने की घोषणा की। यह एक सीएसआर पहल है, जिसका उद्देश्य भारत के निर्माण क्षेत्र में कम-कार्बन निर्माण सामग्री को तेजी से अपनाने को बढ़ावा देना है। हैबिटैट मैटर्स ने ‘आवेदन के लिए अनुरोध’ जारी किया है, जिसमें स्टार्टअप्स, अनुसंधान संस्थानों, सामग्री निर्माताओं और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं को आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। आवेदन 15 अक्टूबर 2026 तक अधिकतम पांच स्लाइड के प्रारूप में (PPT या Word फाइल) Habitat.Matters@xynteo.com पर भेजे जाने चाहिए। गोदरेज प्रॉपर्टीज के चीफ डिजाइन एंड सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर रोहित मोहन ने कहा, “इस पहल के माध्यम से नवाचार करने वालों को इंजीनियरिंग के स्तर पर कठोर परीक्षण, वास्तविक निर्माण स्थल पर तेजी से बदलती और वास्तविक परिस्थितियों में अपने नवाचारों को परखने का अवसर और ऐसे मूल्यांकन उपलब्ध होंगे, जो नए उद्योग मानक तैयार करने में मदद करेंगे।” गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप में ‘गुड एंड ग्रीन’ के हैड पाकजान दस्तूर ने कहा, हमारा लक्ष्य ऐसे समाधान तैयार करना है, जिन्हें व्यापक रियल एस्टेट इकोसिस्टम अपना सके, बड़े स्तर पर लागू कर सके और जिनके जरिए पूरा उद्योग आगे बढ़ सके।