गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने नेशनल केमिस्ट्री डे समिट का आयोजन किया

www.daylifenews.in
मुंबई। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप ने नेशनल केमिस्ट्री डे समिट के तीसरे संस्करण का आयोजन किया। पिछले दो संस्करणों की सफलता और मिली गति को आगे बढ़ाते हुए, गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की कंपनियों गोदरेज इंडस्ट्रीज (केमिकल्स) और एस्टेक लाइफसाइंसेज की इस संयुक्त पहल में रासायनिक उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं ने हिस्सा लिया। ‘स्टेइंग रेजिलिएंट इन ए न्यू एज वर्ल्ड’थीम पर आयोजित इस समिट में चर्चा की गई कि कारोबार बदलती परिस्थितियों के अनुरूप कैसे खुद को ढाल सकते हैं, नवाचार कर सकते हैं और भविष्य के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं। गोदरेज इंडस्ट्रीज (केमिकल्स) के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एस्टेक लाइफ साइंसेज के चेयरपर्सन विशाल शर्मा ने कहा, अगर हम इस उद्योग को भारत के लिए सही दिशा में आगे ले जाना चाहते हैं, तो हमें केवल अलग-अलग कंपनियों के रूप में काम करने से आगे बढ़कर एक रासायनिक उद्योग के रूप में मिलकर काम करना होगा। नेशनल केमिस्ट्री डे के पीछे यही भावना है और इसे सहयोग के एक स्थायी मंच के रूप में विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता भी इसी पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *