जोशी बने वार्ड नंबर 28 के प्रभारी, रामेश्वर माजीपुरा को मिली सह प्रभारी की जिम्मेदारी


जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा जिला जयपुर देहात उत्तर संगठन की ओर से जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशानुसार नगर परिषद शाहपुरा के वार्ड नंबर 28 के लिए जोशी को वार्ड प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं रामेश्वर माजीपुरा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने नगर निकाय चुनाव को लेकर यह नियुक्ति की है। वार्ड प्रभारी एवं सह प्रभारी की नियुक्ति के साथ ही पार्टी ने वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
जोशी को वार्ड प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस नियुक्ति पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल, वर्तमान मंडल अध्यक्ष मालीराम सैनी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सुनील बीहाजर, आशीष मऊरामका, महेश पारिक, गोपाल शर्मा, सरदार रणधीर सिंह, नाथूलाल शर्मा, सुरेश खटाणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी से संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *