टीवीएस मोटर ने लॉन्च की टीवीएस ज्युपिटर डुअल टोन स्पैक्ट्रल रेंज

www.daylifenews.in
बैंगलुरु। टीवीएस वेनु के भाग और दोपहिया एवं तिपहिया वाहन बनाने वाली ग्लोबल लीडर, टीवीएस मोटर कंपनी ने टीवीएस ज्युपिटर डुअल-टोन स्पेक्ट्रल रेंज लॉन्च की है, जो भारत के सबसे प्रगतिशील फैमिली स्कूटर में एक नया और शानदार एडिशन है। इस नई रेंज के साथ 110 सीसी स्कूटर सेगमेंट में दो नए डुअल-टोन स्पेक्ट्रल कलर – स्पेक्ट्रल ब्लू और स्पेक्ट्रल कॉपर – पेश किए गए हैं। इस तरह टीवीएस ज्युपिटर शानदार रंगों के साथ स्टाइल, आराम और टेक्नोलॉजी का संयोजन लाने वाला सेगमेन्ट का पहला स्कूटर बन गया है। अनिरुद्ध हल्दर सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, हैड कम्यूटर एंड ईवी बिज़नेस और हैड कॉर्पोरेट ब्रांड एंड मीडिया, टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, टीवीएस ज्युपिटर ने भारत में स्कूटर के चलन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। पिछले सालों के दौरान, इसमें कई नए बदलाव किए गए। इसके शानदार डिज़ाइन और बेहतरीन फीचर्स को और बेहतर बनाते हुए, नया टीवीएस ज्युपिटर डुअल-टोन इस सफ़र को एक नए और आधुनिक अंदाज़ में आगे बढ़ाता है। इसमें सेगमेंट में पहली बार स्पेक्ट्रल कलर्स, सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप्स और भी बहुत कुछ दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *