गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने चौथी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया

www.daylifenews.in
मालनपुर। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने मालनपुर, मध्य प्रदेश में अपनी चौथी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया। यह साईट पिछले तीस सालों में जीसीपीएल के मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है, जो साबुन, हेयर कलर्स, घरेलू कीटनाशकों आदि का निर्माण करती है। इस विस्तार के अंतर्गत इस साईट में 480 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ चौथी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू की गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, डॉ. मोहन यादव ने कहा, ‘‘यह बहुत उत्साहवर्धक है कि इस प्लांट में समावेशी विकास पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। प्लांट के कर्मचारियों में महिलाओं की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होती जा रही है।’’निसाबा गोदरेज, एग्जिक्यूटिव चेयरपर्सन, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि यह प्लांट पूरी तरह ऑपरेशनल होने के बाद 3,800 करोड़ रुपये के टर्नओवर का निर्माण करेगा।’’ आसिफ मालबारी, एमडी एवं सीईओ, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने कहा, ‘‘इस प्लांट का निर्माण अत्याधुनिक ऑटोमेशन और डिजिटाईजेशन के साथ किया गया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *