सिम्बल मिलते ही चुनावी रण में उतरे प्रत्याशी

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नगर निकाय चुनाव को लेकर अब सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशियों को सिम्बल मिलने के साथ ही चुनावी मैदान पूरी तरह सज गया है। प्रत्याशियों ने गली-गली पहुंचकर जनसंपर्क और मतदाताओं से मुलाकात का दौर शुरू कर दिया है।
प्रत्याशी घर-घर दस्तक देकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं समर्थक भी प्रत्याशियों के साथ कदमताल करते नजर आ रहे हैं। सिम्बल मिलने के बाद चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है और वार्डों में चौपालों, बैठकों व जनसंपर्क अभियानों का दौर शुरू हो गया है।
चुनावी मैदान में उतर चुके प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड के विकास, मूलभूत सुविधाओं और जनसमस्याओं को लेकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। अब आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और तेज होने के साथ मुकाबला भी रोचक होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *