मनोहरपुर में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नगरपालिका चुनावों की सरगर्मी के बीच मनोहरपुर में पुलिस प्रशासन ने रविवार को अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए कस्बे में भव्य फ्लैग मार्च निकाला।
एएसपी लाखन सिंह मीणा की अगुवाई में रविवार शाम को निकला यह फ्लैग मार्च पुलिस थाने से शुरू होकर मुख्य बाजार, सदर बाजार, बस स्टैंड रोड और संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों से होते हुए गुजरा। इस दौरान डीएसपी लक्ष्मी नारायण, थानाधिकारी आशुतोष कुमार सहित भारी पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को निकाले गए इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव का संदेश देना है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है और गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *