
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नगरपालिका मनोहरपुर वार्ड नं 25 से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद बुनकर (गुरु जी) को आमलियों के बास में केलो से तोला गया।
जयराम गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विनोद,नेमीचंद, महेन्द्र, एवं डॉ विकास किलादार द्वारा गुरु जी को केलों से तोला गया। एवं सभी वार्डवासियों ने गुरु जी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।
इधर कांग्रेस प्रत्याशी को भी समर्थन मिल रहा है। इसी प्रकार अन्य प्रत्याशी भी दिन रात जन सम्पर्क क़र मत व समर्थन मांग रहे है।