केफिनटेक ने ‘आर्या’ से जुड़ी जानकारी जारी की

www.daylifenews.in
मुंबई। तकनीक आधारित वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (केफिनटेक) ने अपने अगली पीढ़ी के कन्वर्सेशनल इंटेलिजेंस एवं इन्वेस्टर सर्विसिंग प्लेटफॉर्म ‘आर्या’ से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी की। आर्या प्राकृतिक भाषा में होने वाली बातचीत के माध्यम से निवेशकों को एंड-टू-एंड लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराता है। केफिनटेक के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर नाजिश हुसैन ने कहा, “आर्या में हमारे स्मॉल लैंग्वेज मॉडल्स के नीचे डिटरमिनिस्टिक कंप्लायंस इंजन तैयार करके केफिनटेक निवेशकों को सामान्य भाषा में अपने पोर्टफोलियो का मूल्यांकन करने और लेनदेन करने की सुविधा देता है।” आर्या सितंबर 2026 में केवल आमंत्रण (इनवाइट-ओनली) आधारित स्टैंडअलोन एप के रूप में लॉन्च होने वाला है। इसके लिए शुरुआती एक्सेस वेटलिस्ट का उपयोग किया जाएगा। अक्टूबर 2026 में इसे केफिनटेक के आईआरआईएस पोर्टल के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि नवंबर 2026 में केफिनटेक के निवेशक पोर्टल के जरिए निवेशकों के लिए इसकी शुरुआत होगी। इसके साथ ही एएमसी ग्राहकों के वातावरण में भी इसकी तैनाती की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *