
www.daylifenews.in
जयपुर। महावीर मार्ग, सी-स्कीम स्थित श्री काशीबाई छगनलाल झवेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मानद मंत्री रजनीकांत पटेल ने समाजसेवी एवं मीडिया प्रभारी सुनील जैन को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें दुपट्टा पहनाकर एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर उनके सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार वाजा ने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान करना अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से मानद् मंत्री रजनीकांत पटेल ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्व समझाया।