मनीषा चतुर्वेदी, डा. नीतू यादव व राजीव यादव ‘डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा रत्न अवार्ड’ से सम्मानित

www.daylifenews.in
नयी दिल्ली। एटा निवासी और आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती मनीषा चतुर्वेदी, श्री रामचंद्र अग्रवाल बालिका इंटर कॉलेज हाथरस की प्रधानाचार्या डा. नीतू यादव व एटा बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक श्री राजीव यादव को डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनके अलावा कानपुर से श्री राकेश सिंह सचान, दिल्ली से श्री सत्येंद्र पाल सिंह मलिक व फरीदाबाद, हरियाणा से श्री अनिल कुमार शर्मा ‘महाशय ‘ को भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह जानकारी पीपल मैन फाउंडेशन के प्रमुख डा० रघुराज प्रताप सिंह ने देते हुए बताया कि उपरोक्त के अलावा विभिन राज्यों के 15 और शिक्षकों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस अवार्ड हेतु 21 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *