गौतम हरि सिंघानिया ने ‘क्रिएटिंग क्लासरूम्स व्हेयर एवरी चाइल्ड बिलॉन्ग्स’ का किया विमोचन

www.daylifenews.in
मुंबई। रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम हरि सिंघानिया ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए ‘क्रिएटिंग क्लासरूम्स व्हेयर एवरी चाइल्ड बिलॉन्ग्स’ पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक की लेखिका रेवती श्रीनिवासन, एसएमटी. सुलोचनादेवी सिंघानिया स्कूल की डायरेक्टर-एजुकेशन एवं प्रिंसिपल हैं। रेमंड ग्रुप के सीएमडी गौतम हरि सिंघानिया ने कहा, “प्रिंसिपल रेवती की यह पुस्तक एक शक्तिशाली याद दिलाती है कि बच्चे के जीवन में वास्तविक बदलाव अक्सर इतनी सरल चीज से शुरू होता है कि उसे देखा जाए, उसकी बात सुनी जाए और उसे अवसर दिए जाएं। यही विश्वास मुझे अगले पांच वर्षों में पूरे भारत में 1 लाख बच्चों को शिक्षित करने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रेरित करता है।”एसएमटी. सुलोचनादेवी सिंघानिया स्कूल की डायरेक्टर-एजुकेशन एवं प्रिंसिपल रेवती श्रीनिवासन ने कहा, “यह पुस्तक उन बच्चों की सच्ची कहानियों पर आधारित है, जिन्होंने मुझे सिखाया कि जब हम इस सवाल का जवाब ‘हां’ में देने का विकल्प चुनते हैं, तो उसके बाद आत्मविश्वास, जिज्ञासा और अपने वास्तविक स्वरूप को पाने का साहस—सब कुछ आता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *