बंधन बैंक ने पेश किए चार क्रेडिट कार्ड

www.daylifenews.in
मुंबई। बंधन बैंक ने, मास्टरकार्ड के सहयोग से अपने क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो के लॉन्च की घोषणा की। बंधन बैंक ने चार तरह के क्रेडिट कार्ड—स्पार्क्स, इग्नाइट, फ्लेयर और ल्यूमिना—पेश किए हैं। बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, “हमने क्रेडिट कार्ड की एक व्यापक श्रृंखला तैयार की है, जो जेन ज़ी और उभरते समृद्ध उपभोक्ताओं से लेकर अनुभवी यात्रियों और प्रीमियम लाइफस्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों तक, व्यापक ग्राहक वर्ग की जरूरतों को पूरा करती है।”बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी राजिंदर कुमार बब्बर ने कहा, “हमारे क्रेडिट कार्ड का लॉन्च बंधन बैंक के ग्राहक-केंद्रित उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”स्पार्क्स: किराना और परिधान पर खर्च के लिए विशेष रिवॉर्ड, वेलकम रिवॉर्ड बोनस, घरेलू हवाई अड्डों के लाउंज एक्सेस, बुकमायशो के ऑफर, ईंधन अधिभार में छूट और ईएमआई पर कैशबैक जैसे लाभ। इग्नाइट: किराना और यात्रा पर खर्च के लिए विशेष रिवॉर्ड, वेलकम और माइलस्टोन रिवॉर्ड, घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के लाउंज एक्सेस तथा ईज़ीडाइनर के लाभ। फ्लेयर: यात्रा पर केंद्रित इस कार्ड के साथ वेलकम बेनिफिट के रूप में अमेजन पे वाउचर, घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों के लाउंज एक्सेस, बुकमायशो और ईज़ीडाइनर के लाभ तथा गोल्फ से जुड़े विशेषाधिकार मिलेंगे। ल्यूमिना: अंतरराष्ट्रीय खर्च पर प्रीमियम रिवॉर्ड, वेलकम बेनिफिट के रूप में ओबेरॉय गिफ्ट वाउचर, घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय लाउंज एक्सेस, कंसीयर्ज सेवाएं, हवाई अड्डों पर मीट-एंड-ग्रीट सेवाएं, बुकमायशो और ईज़ीडाइनर के लाभ तथा गोल्फ से जुड़े विशेषाधिकार प्रदान किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *