

भगवान श्री गणेश की पूजा कर की प्रदेश में खुशहाली की कामना
www.daylifenews.in
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर स्थित मोती डूंगरी मंदिर में भगवान श्री गणेश के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी के पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विघ्नहर्ता-मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और सुख समृद्धि आए।