
एन.एच.-248 से भूरानपुरा तक घाटी में जान जोखिम में
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। एन.एच.-248 (चन्दवाजी) से भूरानपुरा (जाटान) तक जाने वाली सड़क के बीच में पड़ने वाली पिलवा की पहाड़ी की घाटी काफी ऊंचाई पर है। चढ़ने व उतरते समय वाहन व सवारियों की जान हमेशा जोखिम में रहती थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि संकरी घाटी और टूटी-फूटी सड़क के कारण यहां कई हादसे भी हुए हैं, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल होकर आज भी नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हो गए हैं।
इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व ग्राम पंचायत चंदवाजी की सरपंच श्रीमती सरोज कैलाश मीणा के द्वारा बारम्बार प्रयास किए गए थे। उन्होंने लगातार विभाग और सरकार तक इस मांग को पहुंचाया।
अब विभाग ने कार्यवाही करते हुए बताया है कि उक्त सड़क का नवीनीकरण एवं पिलवा की पहाड़ी का चौड़ाईकरण बजट घोषणा 2026-27 में स्वीकृत हो चुका है और जल्द ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
सड़क के चौड़ीकरण और नवीनीकरण से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
इधर पूर्व सरपंच श्रीमती सरोज कैलाश मीणा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया है