ग्रैंड स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 इंटरनल हैकाथॉन का आयोजन

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी
www.daylifenews.in
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी (NIU) में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2026 के ग्रैंड इंटरनल हैकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन ने 400 से अधिक छात्र नवप्रवर्तकों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए अपने विचारों को तकनीक-आधारित समाधानों में परिवर्तित करने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।
कार्यक्रम का आयोजन नॉएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की प्रमुख पहल NSSIP – NIU स्टूडेंट स्टार्टअप और इनोवेशन प्रोग्राम के अंतर्गत किया गया और इसे SIH 2026 के राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले के पूर्ण सिमुलेशन के रूप में तैयार किया गया था। इसके 400 से अधिक विद्यार्थियों को गहन समस्या-समाधान गतिविधियों के लिए तैयार और उन्मुख किया गया। हैकाथॉन के उद्घाटन समारोह में माननीय चांसलर प्रो. (डॉ.) विक्रम सिंह एवं माननीय वाइस-चांसलर प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में तथा माननीय रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) मुकेश पराशर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के सभी डीन ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान की भावना के साथ हैकाथॉन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इंटरनल हैकाथॉन में छात्र टीमों ने 50 प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स और 17 थीम्स पर कार्य किया। इनका केंद्र पांच प्रमुख राष्ट्रीय प्राथमिकता क्षेत्रों मेडटेक, डिज़ास्टर मैनेजमेंट, ब्लॉकचैन, साइबर सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, और स्मार्ट ऑटोमेशन पर रहा। ये प्राथमिकताएँ नॉएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के 10 रिसर्च थ्रस्ट एरियाज, 37 रिसर्च क्लस्टर्स और विकसित भारत @2047 के विजन के साथ निकटता से जुड़ी हुई हैं।
अपने उद्घाटन संबोधन में प्रो. (डॉ.) बी राजनारायण प्रुष्टी, डीन – रिसर्च एंड इनोवेशन एवं कन्वीनर – SIH 2026 इंटरनल हैकथॉन ने बताया कि इस इंटरनल हैकाथॉन को SIH के राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले के एक व्यापक सिमुलेशन के रूप में तैयार किया गया है, ताकि विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के अनुरूप अपने समाधानों को विकसित और परिष्कृत कर सकें।
छह घंटे के इस हैकाथॉन को तीन घंटे की गहन मेंटरिंग और तीन घंटे के कठोर मूल्यांकन में विभाजित किया गया। तीन विशेषज्ञ ज्यूरी पैनल; दो सॉफ्टवेयर और एक हार्डवेयर का गठन विषयगत विशेषज्ञता के अनुरूप किया गया। विशेषज्ञों ने टीमों का मार्गदर्शन एवं मूल्यांकन तकनीकी व्यवहार्यता, नवाचार की क्षमता तथा प्रॉब्लम स्टेटमेंट के साथ समाधान के अनुरूपता जैसे प्रमुख मानकों के आधार पर किया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सर्वाधिक औसत अंक प्राप्त करने वाली चार टीमों, सॉफ्टवेयर श्रेणी से दो तथा हार्डवेयर श्रेणी से दो टीमों को विजेता घोषित किया गया और उन्हें स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता टीमों के समाधान मेडटेक, बायोटेक, हैल्थटेक, एग्रीकल्चर, फ़ूड टेक और रूरल डेवलपमेंट और ट्रांसपोर्टेशन और लोजिस्टिक्स जैसी थीम्स से संबंधित रहे। सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
ज्यूरी की अनुशंसाओं के आधार पर योग्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को SIH 2026 Grand Finale के लिए नामांकन हेतु आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में SIH के SPOC डॉ. वीरेंद्र यादव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। यह ग्रैंड इंटरनल हैकाथॉन NIU की नवाचार, उद्यमिता और प्रौद्योगिकी-आधारित समस्या-समाधान की संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा, जिसने विद्यार्थियों को विचार से समाधान और समाधान से
संभावित स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *