नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ–जेनेसिस 2026–27 का आयोजन

www.daylifenews.in
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट द्वारा नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय दीक्षारंभ–जेनेसिस 2026–27 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग जगत की अपेक्षाओं, व्यावसायिक अवसरों और बदलते पेशेवर परिवेश से परिचित कराना रहा।
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चेयरमैन, डॉ देवेश कुमार सिंह के सहयोग से हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चांसलर, प्रो. (डॉ.) विक्रम सिंह, वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) उमा भारद्वाज, रजिस्ट्रार डॉ. मुकेश परासर और डीन एकेडमिक्स, डॉ. तान्या सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के अधिष्ठाता डॉ. सुभाष कुमार वर्मा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान रिचा वाही ने संचार एवं नेतृत्व प्रस्तुति, नवीन नंदा ने व्यावसायिक नेतृत्व, अमिता शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार तथा डॉ. अंकोर दासगुप्ता ने प्रभावी संचार और जागरूक नेतृत्व पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। हवेल्स इंडिया लिमिटेड के विशेश कुमार ने नवीकरणीय ऊर्जा एवं उभरते अवसरों पर विचार साझा किए।
दूसरे दिन स्वास्थ्य प्रबंधन, विमानन, अनुसंधान, मानव संसाधन, बैंकिंग, प्रौद्योगिकी और कॉरपोरेट रणनीति जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को “आरंभ करें, विश्वास करें, बनें और आगे बढ़ें” की भावना के साथ नई शैक्षणिक यात्रा के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *