
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। अंडर-16 जिला क्रिकेटर शुभम राज सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर ब्रह्मपुरी स्थित नहर के गणेश जी मंदिर के महंत जय शर्मा ने आगामी रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक संजय सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को यूनियन सेकेंडरी स्कूल, बड़ोदिया बस्ती, रेलवे स्टेशन के पास विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में रक्तदान के साथ सामाजिक एवं सेवा गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस दौरान दृष्टिहीन बच्चों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा तथा जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए जाएंगे।
महंत जय शर्मा ने कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की।
कार्यक्रम में समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शुभम राज सिंह के जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए रक्तदान शिविर एवं जरूरतमंद बच्चों की सहायता का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद विक्रम सिंह तंवर मौजूद रहे।