
सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
पुष्कर। अखिल भारतीय मारू जांगड़ा सैन समाज में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए अमित सैन जी को समाज का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बुधवार शाम पुष्कर में आयोजित बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष फूलचंद जी सैन, उपाध्यक्ष सूरज सैन तथा समस्त कार्यकारिणी की सहमति से अमित सैन को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अमित सैन की नियुक्ति पर समाज के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित में आगे बढ़कर कार्य करने को लेकर चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर अमित सैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज की एकता, संगठन के विकास और समाजहित से जुड़े कार्यों के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की बात कही। अमित सैन जी की नियुक्ति के बाद समाज के विभिन्न पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।