
www.daylifenews.in
जयपुर। एआई इंटरैक्टिव कंटेंट कंपनी फ्लैम ने सीरीज-बी फंडिंग राउंड में 4 करोड़ डॉलर (करीब 336 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व क्यूईडी इन्वेस्टर्स ने किया। इसमें क्लेयरपॉन्ड कैपिटल, मार्टिन शावेज, ओलिवियर पोमेल, वेंकी हरिनारायण और शाहरुख खान ने भी निवेश किया। कंपनी के मौजूदा निवेशकों आरटीपी ग्लोबल और डोवटेल ने भी इस दौर में अपना निवेश बढ़ाया है। फ्लैम ने महज छह तिमाहियों में 100 से अधिक एंटरप्राइज ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है। इनमें गूगल, रिलायंस और हुंडई जैसी कंपनियां शामिल हैं। फ्लैम के संस्थापक शौर्य अग्रवाल ने कहा कि कंटेंट का विकास टेक्स्ट से इमेज और फिर वीडियो तक हुआ है। हर चरण में कंटेंट का प्रवाह एकतरफा रहा—क्रिएटर से दर्शक तक। अब कंपनी का मानना है कि इंटरनेट के लिए इंटरैक्टिव कंटेंट अगला डिफॉल्ट फॉर्मेट होगा। उन्होंने कहा कि इंटरैक्टिविटी की मांग पहले से थी, लेकिन इसे बड़े पैमाने पर तैयार और इस्तेमाल करने के लिए जरूरी तकनीक उपलब्ध नहीं थी। फ्लैम ने इसे एंटरप्राइज स्तर पर तैयार और लागू करना आसान बनाया है।