
www.daylifenews.in
राजकोट। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के चार खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के आइची-नागोया में होगा। चुने गए खिलाड़ियों में सुनील कुमार, नितेश सिवाच, सागर जगलान और परवीन हुड्डा शामिल हैं। ये खिलाड़ी कुश्ती और बॉक्सिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी से भारतीय टीम में शामिल चार खिलाड़ियों में सुनील कुमार ग्रीको-रोमन कुश्ती के 87 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगे।नितेश सिवाच ग्रीको-रोमन कुश्ती के 97 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला करेंगे। वहीं, सागर जगलान फ्रीस्टाइल कुश्ती के 74 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। परवीन हुड्डा महिला बॉक्सिंग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला करेंगी। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट डॉ. आर.बी. जडेजा ने कहा, “हमारी यूनिवर्सिटी के चार खिलाड़ियों का एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाना पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। खिलाड़ियों ने अपने खेल के सफर में अनुशासन, मेहनत और लगातार प्रयास के जरिए यह मुकाम हासिल किया है।”