


www.daylifenews.in
जयपुर। पूर्व चिकित्सामंत्री लुहारू नवाब दुर्रूमियां ने अपने निवास पर टोंक की दास्तान पुस्तक का लोकार्पण किया।
यह पुस्तक नवाबी नगरी टोंक की दास्तान को दर्शाती है। इसके लेखक प्रोफ़ेसर सादिक अली (टोंक) हैं, जिन्होंने ऐतिहासिक वक़्त को पुस्तक में 44 अध्यायों में लिखा है। टोंक नवाब नगरी के नवाबों, नवाबों की बेगम, टोंक रुबात और आज तक अनेक नवाबों के बारे में लिखा गया है।


इस पुस्तक के पेज (सफा) नंबर 146 पर पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान के बुजुर्गों (परिवार) के बारे में लिखा गया है। जिसमें इनकी सात पीढीयों का इतिहास भी लिखा गया।
पुस्तक के लोकार्पण पर साहिबज़ादा अमानत अली, पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान, डॉ मोहम्मद अज़हर, फैसल अहमद एवं वरिष्ठ पत्रकार सद्दीक अहमद भी मौजूद थे।