
www.daylifenews.in
मुंबई। एल्युमिनियम दुनिया भर में उर्जा रूपान्तरण के लिए एक महत्वपूर्ण धातु बनता जा रहा है, विद्युतीकरण, नवीकरणीय उर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों, पावर इंफ्रास्ट्रक्चर और लाइटवेटिंग के लिए इस धातु की मांग बढ़ रही है। साथ ही, आपूर्ति भी तेज़ी से कम होती जा रही है, जिससे उत्पादकों के लिए बड़े पैमाने पर अनुकूल संरचना बन रही है। वेदांता एल्युमिनियम (एनएसईः वीएएमएलः 544780) एल्युमिनियम की ऊंची कीमतों से फायदा उठाने के लिए मजबूित स्थिति में है, पैमाना, संसाधनों की सुरक्षा, उत्पादन में बढ़ोतरी और लगातार बेहतर हो रहा लागत आधार मिलकर एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म बनाते है। एल्युमिनियम की कीमतें लगभग 3,300 डॉलर प्रति टन पर बनी हुई हैं। वित्तीय वर्ष 27 की पहली तिमाही में वेदांता एल्युमिनिय ने एल्युमिनियम के रिकॉर्ड उत्पाद न के साथ वॉल्यूम भी बढ़ाया है। इसका नतीजा मुनाफे में दिख रहा हैः वित्तीय वर्ष 27 की पहली तिमाही में EBIDTA साल-दर-साल 134 फीसदी बढ़ा, जबकि EBIDTA मार्जिन रिकॉर्ड 50 फीसदी पर पहुंच गया। वहीं मुनाफ़ा भी साल-दर-साल 205 फीसदी बढ़कर रु6,597 करोड़ हो गया।