
www.daylifenews.in
मुंबई। जिंदगी के हर पड़ाव पर हमारी वित्तीय प्राथमिकताएं बदलती रहती हैं। शुरुआत में व्यक्ति का पूरा ध्यान पैसा जोड़ने और संपत्ति बनाने पर होता है। आगे चलकर, जब परिवार बढ़ता है, तो उसकी सुरक्षा सबसे जरुरी हो जाती है। और अंत में, व्यक्ति रिटायरमेंट के बाद के लिए एक निश्चित आय का इंतजाम करना चाहता है। इसी जरूरत को समझते हुए, भारत की अग्रणी निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने ‘टाटा एआईए शुभ एसआईपी’ प्रस्तुत किया है। यह एक यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) है। टाटा एआईए ने भारत के प्रमुख ऑनलाइन बीमा प्लेटफॉर्म्स में से एक, पॉलिसीबाजार के साथ भी साझेदारी की है। टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के चीफ बिजनेस ऑफिसर – पार्टनरशिप डिस्ट्रीब्यूशन एंड ग्रुप बिजनेस, जिलानी बाशा ने कहा, “टाटा एआईए शुभ एसआईपी के साथ हमारा उद्देश्य इन बदलती जरूरतों को एक ही लचीले समाधान में एक साथ लाना था, ताकि लोगों को जीवन के हर पड़ाव पर नए सिरे से शुरुआत किए बिना अपनी वित्तीय यात्रा जारी रखने में मदद मिल सके।” पॉलिसीबाजार के चीफ बिजनेस ऑफिसर – लाइफ इंश्योरेंस, विवेक जैन ने कहा, “इसके बेहतरीन प्रीमियम वेवर विकल्प, जिसमें 1 गुना, 2 गुना और 3 गुना लाभ शामिल हैं, पॉलिसीधारक की अनुपस्थिति में भी दीर्घकालिक लक्ष्यों को पटरी पर बनाए रखने में मदद करते हैं।” निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे निवेश करने से पहले अपनी जोखिम उठाने की क्षमता का अच्छी तरह मूल्यांकन कर लें, क्योंकि इस फंड में बाजार से जुड़े जोखिम शामिल होते हैं। यह ध्यान रखें कि पिछला प्रदर्शन भविष्य के संभावित रिटर्न की गारंटी नहीं है। बाजार से जुड़े सभी निवेश पूरी तरह से बाजार के जोखिमों के अधीन हैं।