
www.daylifenews.in
पुणे। किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज लिमिटेड (केआईएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अवांते स्पेसेज लिमिटेड ने जॉर्ज वर्गीज को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किए जाने की घोषणा की। कंपनी के निदेशक मंडल ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। यह नियुक्ति 19 मई 2030 तक जारी रहेगी। जॉर्ज वर्गीज किर्लोस्कर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। अवांते स्पेसेज में उनकी नई भूमिका अतिरिक्त जिम्मेदारी के तौर पर होगी। इससे समूह के विभिन्न कारोबारों में नेतृत्व को और मजबूती मिलेगी। अवांते स्पेसेज लिमिटेड के बोर्ड के चेयरमैन राहुल किर्लोस्कर ने कहा, पिछले पांच वर्षों से अधिक समय में जॉर्ज किर्लोस्कर समूह की कई कंपनियों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उनका विशेषज्ञता-आधारित अनुभव अवांते स्पेसेज को भविष्य के लिए तैयार करने में और मजबूती देगा।