आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन

www.daylifenews.in
जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल (एसडीएमएच), जयपुर के सहयोग से पी.डी. अग्रवाल ब्लड डोनेशन ड्राइव 2026 का आयोजन किया। ब्लड डोनेशन ड्राइव में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स, फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ और एनएसएस वॉलंटियर्स ने उत्साह के साथ भाग लिया। कैंप में 101 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक ब्लड डोनेट किया। ब्लड डोनेशन के जरिए सर्जरी, ट्रॉमा केयर और अन्य लाइफ सेविंग मेडिकल ट्रीटमेंट के समय ब्लड की जरुरत वाले मरीजों की मदद की गई। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी ने कहा, “ ब्लड डोनेशन उन सबसे आसान, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण तरीकों में से एक है, जिसके जरिए हम लोगों की जान बचाने में योगदान दे सकते हैं। हमारा मानना है कि शिक्षा का दायरा सिर्फ क्लासरूम तक सीमित नहीं रहे । यह लोगों को समाज के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील योगदान देने के लिए भी प्रेरित करे। स्वर्गीय श्री पी.डी. अग्रवाल जी की याद में इस ड्राइव का आयोजन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और कम्युनिटी के प्रति संवेदनशीलता जैसे मूल्यों को एक साथ जोड़ता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *